क्या अनजाने में आप पानी से बढ़ा रहे हैं अपनी चर्बी
क्या अनजाने में आप पानी से बढ़ा रहे हैं अपनी चर्बी
आज के इस लेख में हम बताएंगे कैसे आप अनजाने में अपने शरीर की चर्बी बढ़ा रहे हैं।
बहुत सारे लोगों को पानी पीने के सही तरीका के बारे में जानकारी नहीं होती है जिसके कारण जाने अनजाने में इसका दुष्परिणाम लोगों को झेलना पड़ता है इसलिए पानी पीने का सही तरीका सबको पता होना चाहिए।
आईये पानी पीने का सही तरीका जाने
हम सभी लोगों में बहुत सारे लोग जो खाने-पीने का सही तरीका नहीं जानते हैं जिसके कारण से उसके दुष्परिणाम उनके सामने आ जाते हैं।
भोजन करने के तुरंत बाद एवं पहले पानी नहीं पीना चाहिए।
इसी प्रकार से भुने हुए चने खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए।
खाने के बाद पीया गया पानी पाचन क्रिया को मंद कर देता है और शरीर में चर्बी को बढ़ाता है और ताकत को भी कम करता है।
स्वाद लेकर घुट घुट पानी पीने से पानी में लार की अधिकतम मात्रा मिल जाती है जो अंदर जाकर रक्त शुद्धि का कार्य करती है।
सुबह सूर्योदय से पहले पानी पीने से पेट साफ होता है।
सोने से पहले पानी पीने से नींद अच्छी आती है।
एक बात और सुबह पानी पीने से आलस दूर होता है।
भोजन करने से एक या डेढ़ घंटे पहले पानी पी सकते हैं और भोजन करने के 1 घंटे बाद पानी पी सकते हैं।
क्रोध , भय , मूर्छा ,शोक या चोट लगने पर शरीरअन्तःस्त्रावी ग्रन्थिओ हानिकारक स्राव करती है। इस स्राव के प्रभाव को कम करने के लिए पानी पीना चाहिए।
परिश्रम में व्यायाम में भी पानी ज्यादा खर्च होता है इसलिए व्यायाम के 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।
पथरी, पीलिया, मोटापा ,कब्ज, रक्तचाप, बुखार, जुकाम, दमा,काली खांसी, निमोनिया और मूत्र संबंधित संक्रमण को कम करने के लिए बार-बार पानी पीना चाहिए।
दिन में दो या तीन घंटे के अंतराल में पानी पीना अवश्य चाहिए इससे अन्तःस्त्रावी ग्रंथियां संक्रिया रहती है।
पानी पीने से शरीर तरो ताजा एवं स्वास्थ्य बना रहता है।
और एक बात हमारे चैनल को फॉलो करना ना भूले फलो जरूर करें और जनहित एवं लोक कल्याण के लिए इस वीडियो/लेख को शेयर जरूर करें।